कॉलेज में छात्राओं को केक बनाना सिखाया

भास्कर न्यूज | बालोद शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में कौशल विकास एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ ने छात्राओं के लिए दो दिवसीय केक मेकिंग प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के व्यावहारिक कौशल, संचार क्षमता तथा स्वरोजगार के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन प्रदान करना था, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षिका मोनिका साहू एवं सहयोगी कुमारी दामिनी ने प्रतिभागियों को केक बनाने की विभिन्न विधियां सिखाईं। केक मेकिंग को एक सफल लघु व्यवसाय के रूप में स्थापित करने के तरीके भी बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान सामग्री चयन, सजावट तकनीक, लागत निर्धारण तथा विपणन संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण में 36 छात्राओं ने सहभागिता की। छात्राओं ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि तुषार सरोते ने स्वरोजगार के महत्व एवं विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। छाया वर्मा व डॉ. प्रभा यादव ने छात्राओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता व सहायक प्राध्यापक दीपिका कंवर उपस्थित रहीं। प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम छात्राओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *