कलेक्टर ने कॉलेज में देखीं व्यवस्था

बालोद| कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा का निरीक्षण किया। कॉलेज में व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी तत्काल कराने का आदेश दिया। कॉलेज परिसर को स्वच्छ, सुंदर और शिक्षण उपयुक्त बनाने के लिए प्राचार्य को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *