सीएम ने दिए निर्देश:हाथियों के हमले में मौत पर 12 दिन में ​दें मुआवजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हाथियों के बढ़ते हमले को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। अगर इस घटना में किसी की मौत होती है तो उसके आश्रित को 12 दिन के भीतर मुआवजे का भुगतान करें। मुख्यमंत्री शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जानवरों के हमले से मौत पर मुआवजा देने का पहले से प्रावधान है। उन नियमों को संशोधित कर ऐसी प्रभावी नियमावली बनाएं, जिससे पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने ऐसी घटनाओं और मुआवजे से संबंधित पांच साल का रिकॉर्ड भी मांगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *