झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा-2025 के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 20 फरवरी को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा शुल्क का भुगतान 21 फरवरी को शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित थी। लेकिन ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान अभ्यर्थियों को काफी दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए आयोग ने आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है।


