लालपुर स्थित डिस्टलरी पुल के पास सब्जी खरीदने के लिए बाजार पहुंचे कई बाइक सवार का शनिवार की दोपहर चालान काटा गया। ट्रैफिक जवान को चालान काटता देख सब्जी खरीदने आए अन्य वाहन सवार भी परेशान हो गए। अचानक थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ बाइक सवार ने ट्रैफिक पुलिस से अगली बार गलती नहीं करने की बात कहते हुए गाड़ी हटा ली। वहीं जो लोग अपने वाहन के पास नहीं पहुंच पाए, उनका चालान काट दिया गया। मालूम हो की सब्जी लेने पहुंचे लोग डिस्टलरी पुल के पास नो पार्किंग जोन में ही गाड़ी खड़ी कर सब्जी बाजार में खरीदारी करने के लिए चले जाते हैं। ऐसे में वहां अक्सर जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस परेशान होकर सड़क किनारे गाड़ी लगाने वालों को चालान काटना शुरू किया है।


