रेलवे सप्ताह पुरस्कार 2025 : रांची मंडल को मिलेगा सिक्योरिटी शील्ड

दक्षिण पूर्व रेलवे के लिए गर्व का विषय है कि रेलवे सप्ताह पुरस्कार 2025 के अंतर्गत इस वर्ष ‘सिक्योरिटी शील्ड’ रांची मंडल को प्रदान की जा रही है। यह सम्मान मंडल द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सतर्कता, अपराध नियंत्रण तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। यह पुरस्कार 70वें रेलवे सप्ताह समारोह के अवसर पर 17 फरवरी को बीएनआर ऑफिसर्स क्लब, गार्डन रीच, कोलकाता में आयोजित जोनल स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त-आरपीएफ पवन कुमार शील्ड प्राप्त करेंगे। झालिदा रेलवे स्टेशन पर रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू : रेल मंत्रालय के निर्देश पर रांची रेल मंडल के झालिदा रेलवे स्टेशन पर रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शनिवार से प्रारंभ हुआ। ट्रेन नं. 18603 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रेन नं. 18603 का आगमन 16.03 बजे, प्रस्थान 16.04 बजे तथा ट्रेन 18604 का आगमन 3.20 बजे व प्रस्थान 3.21 बजे होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *