आरपीसी मीडिया कप 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब खिताबी तस्वीर साफ हो गई है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार दोपहर 12 बजे से जेके क्रिकेट एकेडमी मैदान में ‘गंगा’ और ‘स्वर्णरेखा’ की टीमों के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल के पहले मैच में गंगा ने मयूराक्षी को 11 रनों से हराया। संतोष कुमार सिन्हा को उनके शानदार बॉलिंग प्रदर्शन के लिए, जिसमें उन्होंने 3 विकेट 19 रन देकर लिए, प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के पहले ही ओवर में विजय कुमार शर्मा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पासा पलट दिया। दूसरे मैच में स्वर्णरेखा ने अमानत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मोनू कुमार ने 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। मुख्य अतिथि रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अब सोमवार को होने वाले महामुकाबला पर सभी की नजरें टिकी हैं।


