चुनाव से पूर्व भाजपा ने हार स्वीकार की : लाल किशोर नाथ

रांची|झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा को राज्य की पुलिस, प्रशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर संदेह होने लगता है। शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी का झारखंड पुलिस पर अविश्वास जताना राज्य के हजारों वर्दीधारी जवानों के मनोबल को तोड़ने जैसा है। जो पुलिस बल दिन-रात राज्य की सुरक्षा में लगा है, उसे कटघरे में खड़ा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा का यह कहना कि सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती थी, सरासर गलत है। सरकार हमेशा से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के पक्ष में रही है। राज्य निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाना जानती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *