ब्रह्माकुमारी ने शिवरात्रि का अर्थ समझाया

रांची | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र चौधरी बगान हरमू रोड में महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या में प्रवचन का आयोजन किया गया। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि शिव को मुक्तेश्वर और पापकटेश्वर कहा जाता है, लेकिन सालों भर उनकी पूजा करने के बाद भी मनुष्य के पाप नहीं मिटते। निर्मला बहन ने शिवरात्रि का वास्तविक अर्थ, शिव का रात्रि के साथ संबंध के बारे में बताया। कहा कि सभी देवताओं का पूजन दिन में होता है शिव का रात्रि में अधिक होता है। रात्रि के अंधकार में मनुष्य को चीजों का ठीक ठाक पता नहीं चलता और रात्रि में सामाजिक और नैतिक अपराध भी बहुत होते हैं। साधारण तौर पर रात्रि अज्ञान, अंधकार, पाप और तमोगुण की निशानी है और शिव तमोगुण संहारक हैं इसलिए शिव को पापकटेश्वर और मुक्तेश्वर कहा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *