लुधियाना| महाशिवरात्रि से ठीक पहले पूरा शहर भोले नाथ की भक्ति में रंगा नजर आया। भक्तों ने सोने और चांदी के रथों पर अगाध श्रद्धा से भोलेनाथ को शहर का भ्रमण करवाया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाराती बनकर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सैकड़ों लंगर लगाए गए। शहर में कई शोभायात्राओं का आयोजन हुआ। शहर के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य तैयारियां की गई हैं।


