रायगढ़ | रविवार की सुबह रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसके हाथ पर मयूर पंख का टैटू बना हुआ है। उसने चेक शर्ट और खाकी रंग का पैंट पहन रखा था। रविवार सुबह करीब 4 बजे बिलासपुर से ओडिशा की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने युवक अचानक कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी के अनुसार शिनाख्त होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।


