जंगल में पेड़ कटाई, कच्चा रास्ता बनाया, तीन गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | रायगढ़ रायगढ़ वनमंडल के तमनार वन परिक्षेत्र में आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटाई और जेसीबी से कच्चा रास्ता बनाने के दो मामलों में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला मड़ियाकछार का है, जहां सुना राम द्वारा अतिक्रमण की नीयत से बहुमूल्य प्रजातियों के पेड़ों की अवैध कटाई और सफाई की जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची और समझाइश दी, लेकिन गतिविधि नहीं रुकने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दूसरा मामला छिरवानी परिसर के कक्ष क्रमांक 771 का है, जहां ओडिशा–छत्तीसगढ़ सीमा पर अवैध लकड़ी तस्करी के उद्देश्य से जेसीबी मशीन से कच्चा रास्ता तैयार किया जा रहा था। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें भी जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *