भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम मेड़की में महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को शीतला मंदिर स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया हैं। सुबह 10 बजे पूजा पंडित लोकेश शर्मा द्वारा संपन्न कराया जाएगा। जहां शिवलिंग का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, वही शाम 7 बजे शिव मंदिर में महाआरती किया जाएगा।


