शिव-मां काली के साथ अघोरी भूत-प्रेत भी शोभायात्रा में दिखे

राजनांदगांव| महाशिवरात्रि पर्व पर संस्कारधानी एक बार फिर शिवमय रही। शहर में बाबा महाकाल की शोभायात्रा निकाली गई। यहां शिवभक्ति, सनातन संस्कृति और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा का जीवंत उदाहरण देखने को मिला। भगवान शिव, मां काली, अघोरियों का दल, भूत-प्रेत बने कलाकारों ने भगवान शिव के भजनों में जमकर नृत्य किया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। गुरुनानक चौक से दोपहर 3 बजे बाबा महाकाल की आरती कर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के गुरुद्वारा चौक से प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिव भक्ति का अलौकिक वातावरण निर्मित किया गया। बाबा महाकाल की पगड़ी यात्रा आज महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को बाबा महाकाल की पगड़ी यात्रा पूर्ण विधि-विधान और परंपरागत रूप में निकल कर शहर का भ्रमण करेगी। भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। भक्त भगवा वस्त्रों में ध्वज लेकर हर-हर महादेव एवं जय श्री महाकाल के जयघोष के साथ यात्रा में सहभागी बनेंगे। इस वर्ष महाकाल पगड़ी यात्रा में खास बात इसे डीजे मुक्त रखा गया है। यात्रा के दौरान केवल पारंपरिक वाद्य यंत्र, ढोल-नगाड़े, झांझ-मंजीरे और भजनों की गूंज सुनाई देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *