हथियारबंद बाइकर्स गैंग ने तीन दिन में 3 ऑटो चालकों को हमला कर लूटा

लुधियाना की उत्तरी बेल्ट इन दिनों बाइक सवार लुटेरों के निशाने पर है। दिनदहाड़े और रात के समय बेखौफ घूम रहा यह गैंग खास तौर पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को टारगेट कर रहा है। बीते तीन दिनों में तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने इलाके में दहशत फैला दी है। काकोवाल रोड और नेशनल हाईवे-44 के आसपास हुई इन घटनाओं में चालकों से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटे गए। यही नहीं विरोध करने पर उन्हें जख्मी भी किया गया। लगातार हो रही वारदातों से जहां शहर में लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं लुटा पिटा आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। एनएच-44 पर ई-रिक्शा चालक और राहगीरों से लूट 13 फरवरी की रात एनएच-44 पर एवन साइकिल फैक्ट्री के पास तेजधार हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने पहले एक ई-रिक्शा चालक को रोका। विरोध करने पर उस पर दातर से जख्मी किया। वहां से गुजर रहे दो अन्य राहगीरों को भी लूटा। बदमाश तीनों के मोबाइल छीनकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार तीन युवक‌ों ने हाईवे पर जा रहे अकेले लोगों को रोकने लगे। ई-रिक्शा चालक ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात में तीन लोग गंभीर जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पिस्टल और चाकू दिखाकर ऑटो चालक से 10 हजार लूटे काकोवाल रोड स्थित पीएनबी एटीएम के पास मंगलवार शाम बदमाशों ने एक ऑटो चालक को घेरकर लूट की वारदात अंजाम दी। बदमाश चाकू व पिस्टल का डर दिखाकर चालक से 10 हजार रुपए नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित राजिंदर कुमार निवासी बावा कॉलोनी, जासिया रोड ने पुलिस को बताया कि वह अपने ऑटो (PB-10-JX-3805) पर काम से जा रहा था। शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही वह काकोवाल रोड स्थित पीएनबी एटीएम के पास पहुंचा, तभी दो युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने अचानक उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। बदमाशों ने पिस्टल का हैंडल दिखाकर उसे धमकाते हुए 10 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जोधेवाल पुलिस को सूचना दी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी नवनीत सिंह के मुताबिक आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने दात दिखाकर 11,500 रुपए छीने 11 फरवरी को हिरा टीना फैक्ट्री, काकोवाल रोड पर एक ऑटो चालक से लूट हुई है। पीड़ित उत्तम वासी गांव काकोवाल ने वारदात के समय 4:50 बजे के करीब वे ऑटो रिक्शा पर माल की डिलीवरी करके वापिस फैक्ट्री की तरह जा रहा था। जब वे हिरा टीना फैक्ट्री के पास पहुंचा तो पहले दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू किया। जब कुछ सुनसान जगह आई तो आरोपियों ने उनके ऑटो के आगे अपनी बाइक लगा दी और गले पर दात लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी जेब से 11,500 रुपये निकाल लिए और दोनों फरार हो गए। मामले में थाना जोधेवाल की पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी जज सिंह और गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *