कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने धान खरीदी केंद्र और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

भास्कर न्यूज | उदयपुर अंबिकापुर विधानसभा के विकासखंड उदयपुर में विकास कार्यों की एक नई श्रृंखला का शुभारंभ हुआ। उदयपुर स्थित धान उपार्जन केंद्र परिसर में 44 लाख से बनने वाले नवीन धान उपार्जन केंद्र भवन का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है। नया भवन किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और धान खरीदी प्रक्रिया को और सुगम बनाएगा। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अन्नदाता के सम्मान और उन्नति के लिए यह पहल सरकार की किसान-हितैषी और संवेदनशील सोच को दर्शाती है। इसके बाद ग्राम पंचायत सलका में 30 लाख से बनने वाले शिशु मंदिर भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान पूर्व स्वीकृत 15 लाख की राशि को बढ़ाकर 30 लाख करने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम के अगले क्रम में नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। दिन के अंतिम चरण में भदवाही गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पहुंचकर मंत्री अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल व खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए युवाओं से खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उदयपुर, रामगढ़ व देवगढ़ मंडल के अध्यक्ष प्रबोध सिंह, अखण्ड विधायक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, बनारसी दास, खेलावन निसाद, कमलेश जायसवाल, आकाश जायसवाल, आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *