सिरगिट्टी पुलिस ने 6 अड्डेबाजों को पकड़ा

बिलासपुर | सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने और राहगीरों को परेशान करने वाले 6 अड्डेबाजों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने बाइक पेट्रोलिंग के जरिए चुचुहियापारा, गणेश नगर और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सागर सिंह, रजत दुबे, रितिक दुबे सभी गणेश नगर, इरफान खान उर्फ बघीरा निवासी नयापारा, मनोज पटेल निवासी मस्तूरी और राज लाल सिंह निवासी सूरजपुर को दबोचा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *