कचरे से अटी नालियां और जर्जर ड्रेनेज सिस्टम के कारण समूचे क्षेत्र में गंदगी पसरी

भास्कर न्यूज | ब्यावर शहर के बीच कसाबान मोहल्ला और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक इन दिनों कचरे से परेशान हैं। कचरे से अटी नालियां और जर्जर ड्रेनेज सिस्टम के कारण समूचे क्षेत्र में गंदगी पसरी हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भी संकट मंडरा रहा है। ​स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि रमजान माह की शुरुआत से पहले नालियों की सफाई की जाए। कसाबान मोहल्ला पुलिस चौकी, मस्जिद के पास, बेरवा गली, डिग्गी चूनपचान मोहल्ला और पहाड़िया पेंच, जन्नत कॉलोनी के पास स्थिति बेहद खराब है। नालियों से तीव्र दुर्गंध उठ रही है। जिला प्रशासन और नगर परिषद को कई बार लिखित और मौखिक सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। 19 फरवरी से रमजान माह शुरू होने जा रहा है। मोहल्ले वासियों ने मांग की है कि इससे पहले नालियों की सफाई और गंदे पानी की निकासी की जाए। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि रमजान शुरू होने से पहले सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। ^ ​जब भी नलों में पानी आता है, नालियों का गंदा पानी बैक मारकर घरों के बाहर व सडक पर जमा हो जाता है। सड़कों पर जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। नगर परिषद को तुरंत नालों की सफाई करवानी चाहिए ताकि रमजान में हमें परेशानी न हो। – फिरदौस बी, स्थानीय निवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *