लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें तो सफलता मिलेगी:​ सियाग

बाड़मेर. कार्यक्रम का शुभारंभ करते। बाड़मेर | राउप्रा विद्यालय जाणियों की बस्ती तारातरा मठ में शनिवार को शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सियाग, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य चंपालाल सियाग, समाजसेवी चोलाराम जाणी, तेजाराम, दूदाराम, जोगाराम, हरजीराम, वागाराम उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि रणवीर​ सियाग ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़े तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। चोलाराम जाणी ने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहने व नियमित पढ़ाई की बात कही। कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका बबीता अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन हरीराम चौधरी व आभार ओमप्रकाश काकड़ ने व्यक्त किया। विद्यार्थियों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समाजसेवी चोलाराम जाणी ने एक डिजिटल बोर्ड भेंट करने तथा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सियाग ने विद्यालय में टिनशेड लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में मोहनी चौधरी, अनीता चौधरी, योगेन्द्र गढ़वाल व शिक्षक और विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *