हलवारा एयरपोर्ट:एयरफोर्स ने दी रनवे को क्लीयरेंस, एयर इंडिया को मिले दो स्लॉट

हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू विमानों के संचालन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि एयरफोर्स ने रनवे को क्लीयरेंस दे दिया है। जिससे फ्लाइट संचालन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को एयर इंडिया की टीम ने एयरपोर्ट का दौरा किया, जहां उन्हें ऑफिस के लिए जगह आवंटित जगह को देखा। जल्द ही एयर इंडिया की पूरी टीम एयरपोर्ट आने की तैयारी कर रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एयर इंडिया को दो स्लॉट की अनुमति दे दी है। जिसमें मार्च महीने में इन फ्लाइट्स को शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, एयर इंडिया ने अभी तक आधिकारिक बुकिंग शुरू नहीं की है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर तैयारियां तेज हैं। जानकारी के मुताबिक शुरुआती चरण में दिल्ली और लुधियाना के बीच रोजाना दो फ्लाइट्स का आवागमन होगा। इसके लिए निर्धारित स्लॉट इस प्रकार हैं जिसमें पहले स्लॉट सुबह 7:00 बजे हलवारा में लैंडिंग और 7:40 बजे टेकऑफ होगी। जबकि दूसरे स्लॉट में फ्लाइट दोपहर 3:00 बजे हलवारा में लैंडिंग और 3:40 बजे टेकऑफ होगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर जगसीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से जल्द ही फ्लाइट का संचालन शुरु होगा। 50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 2018 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ सरकार ने एमओयू नए टर्मिनल को लेकर साइन किया था। जिसके बाद 135.54 एकड़ जमीन एक्वायर की गई। 2022 में करीब 50 करोड़ रुपये जारी हुए और नए टर्मिनल का निर्माण किया गया। फ्लाइट के संचालन होने से इंडस्ट्रलिस्ट समेत सभी वर्गों के लोगों को फायदा होगा। अन्य राज्यों से भी जुड़ेगा लुधियाना 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए टर्मिनल के वर्चुअल उद्घाटन किया था। जिसके बाद लोगों ने जल्द से जल्द फ्लाइट संचालन की मांग की। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने भी फ्लाइट संचालन को लेकर लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में है और गतिविधियों तेज कर दी है। 15 से 20 हजार यात्रियों को हर माह मिलेगा फायदा एयर इंडिया की टीम ने किया दौरा, मार्च में फ्लाइट शुरू करने की तैयारी घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी में भी उड़ सकेंगी फ्लाइट्स: हलवारा एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आइएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) तकनीक स्थापित की गई है, जिससे घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी की स्थिति में भी विमानों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। इसके विपरीत साहनेवाल एयरपोर्ट पर सर्दियों में उड़ानें अकसर बाधित हो जाती थीं। जहां साहनेवाल एयरपोर्ट का रनवे छोटा होने के कारण केवल छोटे विमान ही उतर सकते थे, वहीं हलवारा एयरपोर्ट का विस्तृत रनवे बड़े विमानों के संचालन के लिए सक्षम है। साथ ही यहां बना आधुनिक टर्मिनल एक समय में 150 से अधिक यात्रियों को बैठने की सुविधा प्रदान करता है, जो लुधियाना जैसे औद्योगिक शहर की जरूरतों के अनुरूप है। लुधियाना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में ए-320 विमान उतर सकते है। जिसकी क्षमता करीब 150 से 180 यात्रियों को ले जाने की है। अगर इस विमान का हलवारा एयरपोर्ट से संचालन होगा तो रोजाना करीब 300 से अधिक यात्री जा सकेंगे। जबकि इतने ही यात्री आ सकेंगे।क्योंकि दो स्टाल मिले है। जिसमें महीने के करीब 15 से 20 हजार यात्री कर सकेंगे यात्रा। हालांकि मौजूदा समय में कौन से विमान चलेंगे यह एयर इंडिया ने स्पष्ट नहीं किया है। एयरपोर्ट से लुधियाना के आस पास के जिले जिसमें मोगा, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर के यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही लुधियाना के यात्री को दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए चंड़ीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। उनको यहीं से फ्लाइट मिल जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *