कांग्रेस नेताओं ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री शुक्ल की पुण्यतिथि

बिलासपुर | कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सैयद जफर अली ने कहा बताया कि पंडित श्यामा चरण शुक्ल अविभाजित मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री बने। उन्हें सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। हरीश तिवारी ने बताया कि पं.श्यामा चरण शुक्ला मध्य प्रदेश के समय लगातार पांच बार विधायक बने थे। कांग्रेस के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी के चलते ही उन्हें मुख्यमंत्री पद की तीन बार जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में जितेंद्र पांडे, राकेश शर्मा, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन,सुभाष ठाकुर, गौरव एरी, मोहम्मद अयूब, माधव उत्तलवार, राजेश शर्मा, सुनील पांडे, सुदेश नंदनी, शाहनवाज खान, दीपक राचेलवार, मनोज सिंह,सत्येंद्र तिवारी, त्रिभुवनलाल कश्यप, जिग्नेश जैन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *