रामसर साइट में परिंदे देखने पहुंचने लगे छात्र

सिटी रिपोर्टर। बिलासपुर कोपरा जलाशय को रामसर साइट का दर्जा मिलने के बाद से यहाँ शैक्षणिक भ्रमण के लिए आने वाले स्कूल व कॉलेज के छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, बिलासपुर के जूलॉजी विभाग द्वारा अटावी फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय बर्ड वॉचिंग फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष सौजन्य तिवारी और डॉ. शीना फरहीन खान के मार्गदर्शन में पहुंचे छात्रों ने जलाशय के पारिस्थितिक तंत्र को करीब से समझा। बर्ड एक्सपर्ट रत्नेश गुप्ता ने छात्रों को दूरबीन और फील्ड ऑब्जरवेशन के माध्यम से पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार और आवास से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने बर्ड वॉचिंग की मूल तकनीकों को सीखने के साथ-साथ वेटलैंड संरक्षण और जैव विविधता के महत्व को भी समझा। भ्रमण के दौरान छात्रों ने कुल 21 प्रजातियों के पक्षियों को चिन्हित किया। इनमें मुख्य रूप से प्रवासी पक्षी रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, गैडवॉल, गर्गेनी, नॉर्दर्न पिंटेल और यूरेशियन कूट देखे। इसके अलावा कॉटन पिग्मी गूज, ग्रे वैगटेल, येलो वैगटेल, पैडी फील्ड पिपिट, कॉमन सैंडपाइपर, स्पॉट-बिल्ड डक, लिटिल कॉर्मोरेंट, एशियन ओपन बिल स्टॉर्क और वायर-टेल्ड स्वैलो नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *