राजनांदगांव| चिखली के रमन बाजार के पास स्थित तालाब के किनारे बनी रोड में दरार आने के बाद आधा हिस्सा तालाब की तरफ चला गया। ऐसे में इस रोड की चौड़ाई आधी हो गई। बड़ी संख्या में शंकरपुर और शांतिनगर के लोग रमन बाजार एवं चिखली खैरागढ़ रोड तक आने इसी रास्ते का उपयोग करते है। बाइक चालक और पैदल लोग यहां से गुजरते है। इसकी मरम्मत एवं तालाब के सौंदर्यीकरण करने की जरूरत है।


