सिमगा स्कूल में 12वीं के छात्रों को दी विदाई

कोरबी चोटिया | गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने छात्रों को परीक्षा में बेहतर अंक लाने और आगे बढ़ने प्रेरित किया। उन्होंने कहा स्कूल में मिले शैक्षणिक ज्ञान के साथ दिए गए संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास को हमेशा अपने जीवन मूल्यों में ग्रहण करें। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के साथ-साथ सुनहरे भविष्य निर्माण कर अपना और अपने परिवार के साथ समाज का नाम रोशन करें। छात्रों ने तिलक लगाकर और आरती से शिक्षकों का सम्मान किया। कनिष्ठ छात्रों ने वरिष्ठ छात्रों को उपहार भेंट किए। इस मौके पर व्याख्याता बद्री प्रसाद टंडन, दिव्या कुजूर, जफरिन खान, मिलन कुमारी कंवर, रमाकांत कुसरो, उमाशंकर टोंगे, पुष्पा कुमारी, दीपक, खीख राम यादव, रूपसाय बिंझवार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *