जनसुनवाई में ग्रामीण बोले प्रदूषण से निपटने करें उपाय

कोरबा | पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरमा में शनिवार को गिट्टी खदान व क्रेशर प्लांट के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस मौके पर उपस्थित अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल से ग्रामीणों ने कहा कि गांव में प्रदूषण नहीं होना चाहिए। इसे रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाने चाहिए। गौण खनिज से जो भी रॉयल्टी मिलती है, उससे गांवों का विकास होना चाहिए। पसान तहसील के सरमा में मेसर्स सरस्वती माइनिंग और क्रसिंग की उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 100 से 420 टन की जा रही है। इसी तरह तनेरा में मेसर्स नारायणी उद्योग एंड कंस्ट्रक्शन की उत्खनन क्षमता 50 हजार 48 टन प्रति वर्ष के लिए सुनवाई की गई। ग्रामीणों ने कहा कि जो भी मापदंड हैं, उसे पूरा किए बिना अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी के साथ सरपंच प्रमिला मरपच्ची, सरमा सरपंच शिवकुमार उइके, पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे आदि मौजूद रहे। गिट्टी खदान व क्रेशर प्लांट की जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *