कोरबा | शहर के कोसाबाड़ी स्थित आरपी नगर फेस-1 में दशहरा मैदान से लगे पीपल पेड़ के नीचे स्थित शिव मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ही प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। कॉलोनी में निवासरत शिक्षिका वर्षा सोनी प्रतिदिन विधिवत मंदिर की साफ-सफाई कर रही हैं। शिक्षिका सोनी व पास में रहने वाली दो बालिका ने महाशिवरात्रि के लिए शिव मंदिर की पोताई व साफ-सफाई के साथ ही विशेष सज्जा की। पीपल पेड़ के नीचे 25 साल पहले वर्ष 2001 में शिवलिंग स्थापित किया था, जहां भक्तों की आस्था बढ़ने के बाद मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर समेत ने कॉलोनी समेत शहर के श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि पर मंदिर में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।


