सिंगरौली स्कूल में शिविर लगा आंखों की जांच

बैकुंठपुर | बैकुंठपुर विकासखंड भरतपुर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित शासकीय मिडिल स्कूल सिंगरौली में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से सशक्त बनाना था। सीएचसी जनकपुर के बीएमओ डॉ. आर.के. रमन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में किशोरावस्था से जुड़ी मानसिक चुनौतियों, तनाव प्रबंधन और समय प्रबंधन पर जानकारी दी गई। आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवपाल सिंह ने छात्रों को मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन ही सफल जीवन और बेहतर शिक्षा की नींव है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए आधुनिक उपकरणों से निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। आरएस. चेचाम ने दृष्टिदोष से ग्रसित बच्चों को आवश्यक परामर्श व उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *