बैकुंठपुर | एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 9 फरवरी को पीड़िता का पिता ने जनकपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग लड़की को आरोपी संजय यादव 7 फरवरी बहला फुसलाकर बुलाया और शादी करने का झांसा देकर अपने घर ले गया। यहां उसने कमरे बंद कर दो बार दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने की बात कहते हुए गाली गलौज की। बता दें कि नाबालिग को आरोपी ने उसके घर से ही बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इधर, 8 फरवरी को परिजन खोजते हुए आरोपी के घर पहुंचे और देर तक दरवाजा खटखटाने पर नाबालिग बाहर निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


