भास्कर न्यूज | झालावाड़ कालीसिंध थर्मल प्लांट की दूसरी यूनिट शनिवार को अचानक बंद हो गई। इससे 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। शनिवार को थर्मल के इंजीनियर यूनिट को ठीक करने में लगे रहे। दरअसल, कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट से 600-600 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रति घंटा होता है। अभी गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, जिससे बिजली की मांग तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में थर्मल की यूनिट के बंद होने से बिजली उत्पादन को बड़ा झटका लगा है।


