भास्कर न्यूज | अलवर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा अलवर की ओर से स्वरूप विलास में सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य, संभाग और जिला स्तर पर सम्मानित नर्सिंग कर्मियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त सीनियर नर्सिंगकर्मियों का भी सम्मान किया। जिलाध्यक्ष सियाराम मीना ने बताया कि समारोह का उद्देश्य नर्सिंग कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना और संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक राजेश गुप्ता, रमेश शर्मा, संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, विनोद शर्मा, अशोक जैन, प्रवीण जैन, मातादीन बिसारिया, यशवंत वर्मा, विजय वर्मा, अंजना यादव, तारा ग्रेस, सीनियर नर्सिंग अधिकारी सुशीला वर्मा, रीटा रोज, अरविंद जैन और सुनीता खंडूजा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हेमपाल सिंह जादौन ने किया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर सम्मानित रीटा रोज, मनोज सिंह, राजकुमार यादव, नीरू जैन, सुनीता मीना और हेमलता शर्मा का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष विजय जाटव ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अलवर. कार्यक्रम में कार्यरत और सेवानिवृत्त नर्सिंगकर्मी।


