महाशिवरात्रि पर्व आज… राज राजेश्वर महादेव का सजा दरबार

झालावाड़| शहर में राज राजेश्वर कॉलोनी स्थित राज राजेश्वर मंदिर में 14 वां महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन रविवार को होगा। राज राजेश्वर सेवा समिति के सीए उम्मेदराज ने बताया कि सुबह 10 बजे से मंदिर में भगवान शिव का महाभिषेक होगा। दिनभर श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचेंगे। शाम को 7 बजे से महाआरती और महाप्रसादी होगी। इसमें 2100 लीटर भांग व केसर दूध का वितरण किया जाएगा। समिति की ओर से शनिवार को महाशिव रात्रि पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंदिर पर आकर्षक फूलों से व विद्युत सजावट की गई है। ऐसे में मंदिर को देखने आने वालों का तांता लगा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *