मायलावास में 3 साल से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं

मायलावास | मायलावास में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें अब स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। मायलावास गांव में लगभग तीन साल पूर्व जलजीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था, गांव में विभिन्न जगहों पर पंचायत की ओर से निर्मित सीमेंटेड रोड, ईंटों को तोड़ने के करीब तीन साल भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मायलावास में जलजीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढ़ों को केवल मिट्टी से भरकर छोड़ दिया गया है, जबकि नियमानुसार सड़क को पूर्व स्थिति के अनुसार मरम्मत करना अनिवार्य है। मायलावास गांव के वार्ड 11 रेलवे स्टेशन, आम चौहटा, राजपुरोहितों की वास, ग्राम पंचायत आगे से निकलने वाली सीसी रोड के पास पाइप लाइन डालने के कार्य के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अशोक राव ने बताया की जलजीवन मिशन कार्य पूर्ण होने के बाद से अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। लेकिन सुधार नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *