जरखड़ एकेडमी ने किला रायपुर को 6-1 से हराया

भास्कर न्यूज | लुधियाना 38वें मॉडर्न रूरल मिनी ओलिंपिक जरखड़ गेम्स में अलग-अलग गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हॉकी सब-जूनियर कैटेगरी में जरखड़ एकेडमी ने किला रायपुर को 6-1 से, चचराड़ी ने तेहिंग के बीच मैच 3-3 पर ड्रॉ रहा, रामपुर छन्ना ने सजली को 3-1 से, जगतार इलेवन ने संगरूर को 3-2 से हराया। लड़कियों की कैटेगरी में पीआईएस बठिंडा ने मुंडियां कला को 3-0 से, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने लुधियाना कोचिंग सेंटर को 4-0 से, लवली यूनिवर्सिटी ने जरखड़ एकेडमी को 4-2 से हराकर अगले राउंड में एंट्री की। हॉकी सीनियर लड़कों की कैटेगरी में जालंधर और किला रायपुर के बीच मैच 5-5 के ड्रा पर खेला गया, जबकि लवली यूनिवर्सिटी जालंधर ने अमरगढ़ को 3-1 से हराया। लड़कियों की कैटेगरी में रस्साकशी में दशमेश पब्लिक स्कूल कैड ने वर्ल्ड मिलेनियम रंजीत को हराया। इस मौके पर खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी गई। गेम्स के चीफ ऑर्गेनाइजर जगरूप सिंह जरखड़ ने बताया कि आज कबड्डी, फुटबॉल गर्ल्स और हॉकी बॉयज गर्ल्स के फाइनल मैच होंगे। इस दौरान अमरीक सिंह मिन्हास, सुखविंदर सिंह चेयरमैन लुधियाना स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन, अमरिंदर सिंह, सरपंच संदीप सिंह जरखड़ मौजूद रहे। आज दोपहर 1 बजे पंजाब के पूर्व डीजीपी चंद्रशेखर को खेल प्रमोटर अमरजीत ग्रेवाल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। पद्म श्री बलदेव सिंह को भगत पूरण सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपनी कोचिंग के तहत 200 से अधिक ओलिंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों (पुरुष एवं महिला) को तैयार किया है। प्रभदीप सिंह डिप्टी डायरेक्टर, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को “पंजाब का मान अवॉर्ड” प्रदान किया जाएगा। सिमरनजीत कौर गिल, प्रो वाइस चांसलर, सीटी यूनिवर्सिटी, लुधियाना को पंजाब की धियों का मान अवॉर्ड, दविंदरपाल सिंह चंडीगढ़ को पंजाब की पत्रकारिता का मान अवॉर्ड, साइक्लिस्ट हरश्वीर सिंह सेखों को ओलिंपियन सुरजीत सिंह रंधावा अवॉर्ड, वेटरन हॉकी खिलाड़ी करमजीत सिंह ग्रेवाल (यूएसए) को ओलिंपियन प्रिथीपाल सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर के बाद दोपहर 3 बजे लोक गायिकाओं सतविंदर बिट्टी, जसवंत संदीला, नीतू विर्क, गुरजान आदि अन्य गायकों का खुला अखाड़ा भी लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *