झालावाड़। खेल संकुल झालावाड़ में रविवार को शारीरिक शिक्षक मोहम्मद अली की याद में एक दिवसीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कोटा, बारां, बूंदी, देवली, मनोहरथाना, पचपहाड़, झालावाड़ सहित कुल 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शूटिंग बॉल खिलाड़ी प्रवीण जांगिड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल संकुल में आयोजित की जाएगी।


