माता-पिता-अध्यापक पूजन दिवस मनाया

लुधियाना| एवरशाइन पब्लिक हाई स्कूल में 14 फरवरी को माता-पिता-अध्यापक पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं दादा- दादी/नाना-नानी के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करना था। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने हस्तनिर्मित कार्ड बनाए, उपहार भेंट किए व अपने प्रियजनों के लिए व्यंजन भी तैयार किए। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. भारत दुआ ने नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने पर प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी आहूजा के कुशल नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी जड़ें हमारी संस्कृति और परंपराओं में निहित हैं। हमें इन सांस्कृतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना और लागू करना चाहिए। कार्यक्रम के सफल बनाने में अतला, रश्मि, मनप्रीत, गुरप्रीत, रजनी, प्रियंका एवं कुसुम का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *