162 करोड़ से 10 सड़कों का कायाकल्प होगा, 15 किमी सड़कें बनेंगी विश्व स्तरीय

भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना शहर में अब लगभग 15 किलोमीटर लंबी 10 प्रमुख सड़कों को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 162 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना का टेंडर पीआईडीबी द्वारा लगाया गया है और प्री-बिड खोल दी गई हैं। इसकी पुष्टि लुधियाना के एसई शाम लाल गुप्ता ने की है। अलग-अलग इलाकों की करीब 15 किलोमीटर सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों को दिल्ली की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। 1. शेरपुर चौक से जगराओं ब्रिज (4.38 किमी) 2. जगराओं ब्रिज से ओल्ड सब्जी मंडी चौक (1.54 किमी) 3. फाउंटेन चौक से भारत नगर चौक (1.06 किमी) 4. फाउंटेन चौक से आरती सिनेमा चौक (2.02 किमी) 5. चौड़ा बाजार चौक से घास मंडी चौक (0.78 किमी) 6. डीएमसी अस्पताल के बाहर की सड़क (0.51 किमी) 7. सीएमसी अस्पताल के बाहर की सड़क (0.47 किमी) 8. गिल कैनाल ब्रिज से गिल गांव राउंडअबाउट (1.96 किमी) 9. मॉडल टाउन रोड (प्रीत पैलेस से दुगरी कैनाल ब्रिज तक) (1.46 किमी) 10. फील्ड गंज से ब्राउन रोड, सिविल अस्पताल लुधियाना (0.87 किमी) {मजबूत और उच्च गुणवत्ता वाली नई सड़क निर्माण होगा। {दोनों ओर आधुनिक फुटपाथ बनाए जाएंगे। {साइकिल ट्रैक की व्यवस्था होगी। {अंडरग्राउंड बिजली और केबल सिस्टम किया जाएगा। {आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग होगी। {बेहतर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। {सौंदर्यीकरण और हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) बनाई जाएंगी। {बस-स्टॉप और साइन बोर्ड बनेंगे। विश्व स्तरीय सड़कों के फायदे:-{ट्रैफिक जाम में कमी और सुगम आवागमन होगा। {सड़क हादसों में कमी आएगी। {प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी। {पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को सुरक्षित मार्ग होंगे। {शहर की सुंदरता और छवि में सुधार होगा। {व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। {संपत्ति के मूल्य में वृद्धि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *