लालसोट में भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न ऋण खातों से जुड़े मामलों के लिए एक विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में कुल 5 प्रकरणों का आपसी समझौते से निस्तारण किया गया, जिसमें 5 लाख 45 हजार रुपए का समझौता हुआ। यह लोक अदालत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, लालसोट के तत्वावधान में आयोजित की गई। समिति के सचिव राहुल कुमार शर्मा ने बताया कि लोक अदालत बेंच में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-02, लालसोट की मधु शर्मा ने अध्यक्ष के रूप में तथा अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार शर्मा ने सदस्य के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शनिवार को मधु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस अदालत में तालुका क्षेत्र के समस्त भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।


