4 बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने इंटर यूनिवर्सिटी में जीता सिल्वर

लुधियाना| लुधियाना बास्केटबॉल अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने पीयू की टीम से इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसमें पीयू की टीम के लिए खेलने वाली पांच खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीता। यह टूर्नामेंट हाल ही में बैंगलोर में हुआ था। इन खिलाड़ियों में नादर कौर ढिल्लों, कोमलप्रीत कौर, नंदनी साहा, चंदा और भूमिका रानी शामिल है। वुमन के सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल ने खिलाड़ियों और उनके कोच, सलोनी, रविंदर गिल और जयपाल को बधाई दी है। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अधिकारियों बृज गोयल, रविंदर और डॉ. मुक्ति गिल ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों पर गर्व है। जिन्होंने ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत की और पीयू टीम का हिस्सा बनीं। ये सभी खिलाड़ी खालसा कॉलेज फॉर वुमन की स्टूडेंट हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *