भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री शालिग्राम जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुर के रोड, दाना मंडी में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शिव स्तुति, महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण किया गया तथा छात्रों को महाशिवरात्रि के महत्व एवं इसे मनाए जाने के कारणों के विषय में जानकारी दी गई। आशीर्वाद समारोह के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय से जुड़े अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना तथा हनुमान चालीसा का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर दीप्ति शर्मा ने शिव तत्व तथा शक्ति के बारे में बताया शिव जी के सभी संकेत त्रिशूल, डमरू, जटा, भस्म के महत्त्व को सुनिश्चित किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। संयुक्त सचिव विशाल जैन ने कहा कि भगवान शिव ऐसे देवता हैं जिनमें निर्गुण और सगुण—दोनों रूप विद्यमान हैं।


