भास्कर न्यूज | लुधियाना बीसीएम किंडरगार्टन में वार्षिक समारोह मैजिकल विस्पर्स बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और खुश रहकर जीवन जीने के संदेश को दर्शाता है। बच्चों ने देशभक्ति गीत, जोशीले बॉलीवुड और पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रघुवीर शर्मा एमडी मेडिसिन उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें अपने जादुई बचपन की याद दिलाते हैं। स्कूल की प्रिंसिपल वंदना शाही ने कहा कि बीसीएम में बच्चों को ऐसा माहौल दिया जाता है। जहां वह खुलकर आगे बढ़ें और उनकी कल्पना शक्ति को पूरी उड़ान मिले।


