लुधियाना| होजरी फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे एक आरोपी को थाना टिब्बा लुधियाना पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।जांच अधिकारी इंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टार कॉलोनी स्थित एक होजरी फैक्ट्री में चोरी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर रेड की। रेड के दौरान फैक्ट्री के अंदर चोरी कर रहे दो आरोपियों में से एक को काबू कर लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान पुत्र इशरार मलिक निवासी अजीत सिंह नगर के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान आशु निवासी रॉयल सिटी के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 थान कपड़ा बरामद किया है। मामले में केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


