फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

लुधियाना|ढोलेवाल फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा गिल रोड चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए शव को कपड़े से ढककर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को ट्रक ने टक्कर मारी है, हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। मामले की जांच कर रहे गुरदेव सिंह (जांच अधिकारी, थाना डिवीजन-6) ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सेफ सिटी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा ट्रक से हुआ या किसी अन्य वाहन से। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है, ताकि पहचान होने पर परिजनों को सौंपा जा सके। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *