पुरानी रंजिश में जीजा पर साले ने साथियों संग हथियारों से किया हमला

लुधियाना| बच्चों की एक झलक पाने ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति पर उसके साले और साथियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना 10 फरवरी को डॉक्टर आंबेडकर नगर इलाके की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज डीएमसी अस्पताल लुधियाना में चल रहा है। पीड़ित की पहचान अमनपाल पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ब्लॉक-ए, हिम्मत सिंह नगर के रूप में हुई है। अमनपाल ने बताया कि उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद पत्नी दोनों बच्चों को अपने माता-पिता के पास छोड़कर दूसरी शादी कर चुकी है।अमनपाल के अनुसार, वह 10 फरवरी को बच्चों से मिलने के लिए ससुराल पहुंचा था। जैसे ही उसने बच्चों से मिलने की बात कही, उसके साले काली और प्रिंस ने अपने अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी अमनपाल को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना मॉडल टाउन लुधियाना पुलिस ने काली (निवासी दुगरी फेस-1), प्रिंस (निवासी डॉ. आंबेडकर नगर) व अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी परमदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और उनकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *