अक्टूबर तक तैयार होगा मिसिंग लिंक-2, फिरोजपुर से मलेरकोटला तक का सफर होगा ओर आसान

भास्कर न्यूज |लुधियाना ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मिसिंग लिंक–2 पार्ट-सी सड़क परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत प्रदान करना है। यह सड़क परियोजना मालेरकोटला रोड से सिधवां नहर-लोहरा पुल तक फैली हुई है। इसे दो तरफा चार लेन सड़क के रूप में विकसित किया जा रहा है, साथ ही 20 फीट चौड़ी सर्विस रोड का भी प्रावधान किया गया है। सड़क की कुल चौड़ाई 200 फीट होगी, जिसमें बीच में हरियाली युक्त सेंट्रल वर्ज, पौधारोपण और अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस परियोजना को ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से एक योग्य एजेंसी को एक वर्ष की अवधि के लिए आवंटित किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद एजेंसी पांच वर्षों तक इसके रखरखाव की भी जिम्मेदारी निभाएगी। निर्माण कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क फिरोजपुर रोड से मलेरकोटला रोड और दिल्ली रोड की ओर आने-जाने वाले बाहरी और शहर के ट्रैफिक के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी। इससे सिधवां नहर क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होगा और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। अनुमान है कि इस मार्ग से प्रतिदिन 25,000 से अधिक वाहन गुजरेंगे और यात्रियों का कम से कम 20 मिनट का समय बचेगा।मलेरकोटला रोड जंक्शन का विकास और रखरखाव भी गलाडा द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ शहर के समग्र विकास को नई गति देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *