कनाडा के सांसद श्री हरमंदर साहिब में नतमस्तक

अमृतसर| कनाडा के सांसद जसराज सिंह हल्लन, अमनप्रीत सिंह गिल और दलविंदर सिंह गिल ने शनिवार को सचखंड श्री हरमंदर साहिब में माथा टेका। एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, सीनियर अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने हल्लन, गिल, दलविंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह चोहला को श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में सचखंड श्री हरमंदर साहिब का सुनहरा मॉडल, सिरोपा और धार्मिक पुस्तकों का सैट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान अलविंदरपाल सिंह पखोके, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन, मेंबर फुमन सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *