ईएमसी ने करवाई ‘डॉक्टर्स एंड बिजनेस लीडर्स कॉन्क्लेव’

अमृतसर| ईएमसी हॉस्पिटल द्वारा भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के सहयोग से ‘डॉक्टर्स एंड बिजनेस लीडर्स कॉन्क्लेव’ करवाई गई। इस विशेष कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों, उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं ने शिरकत की। ईएमसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. ऋषभ अरोड़ा ने अपने संबोधन में अस्पताल की अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी सेवाओं और अनुभवी टीम के बारे में जानकारी दी। भारतीय व्यापार मंडल (पंजाब) के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज ही मजबूत व्यापार और समृद्ध राष्ट्र की नींव है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति और चिकित्सा जगत की हस्तियां उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *