दीक्षा मिस डीएवी, जशनदीप बनी मिस कॉन्फिडेंट

अमृतसर| डीएवी सीसै स्कूल, हाथी गेट में 12वीं कक्षा की छात्राओं के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रिंसिपल अजय बेरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि अजय बेरी ने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में समय का प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है। प्रिंसिपल विकास पराशर और वाइस प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। मॉडलिंग के कड़े मुकाबले के बाद दीक्षा को मिस डीएवी, जशनदीप को मिस कॉन्फिडेंट, रितिका को मिस चार्मिंग और रिधम को मिस एलीगेंट चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *