बाढ़ प्रभावित परिवारों को 20 लाख के चेक बांटे

अमृतसर| अगस्त 2025 में अजनाला में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए न्यायपालिका ने हाथ बढ़ाया है। इस आपदा में जान गंवाने वाले 10 व्यक्तियों के कानूनी वारिसों को कुल 20,04,829 रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी की गई है। प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2,00,482 रुपए का चेक सौंपा गया। यह मानवीय सहायता अमृतसर सेशन डिवीजन के समस्त न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से जमा की गई राशि से संभव हुई है। इस धनराशि को पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, अमृतसर को भेजा गया, ताकि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास हो सके। यह कार्यक्रम पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *