रात को कहा-नशे से मौत, सुबह बीमार बता किया अंतिम संस्कार

भास्कर न्यूज | अमृतसर मृतक आकाश सैनी के पिता हैड कांस्टेबल अशोक कुमार ने एक ही रात में अपना बयान बदल लिया। शुक्रवार की रात पिता ने कहा कि बेटे की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। इसके अलावा बेटे के शव को सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार नशा करने वालों को पकड़ रही है, लेकिन नशा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि अगर अपने बच्चे बचाने हैं तो पंजाब छोड़ दो और शनिवार सुबह पुलिस ने दोबारा से हैड कांस्टेबल अशोक कुमार के बयान की वीडियो बनाकर मीडिया वालों को दिया। जिसमें अशोक कुमार पहले दिए बयान से मुकर गए। उन्होंने कहा कि बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो उसे लेकर अस्पताल में गए। जहां बीपी बढ़ा हुआ था। डाक्टरों ने जबाव दे दिया। उन्होंने भावुक होकर पंजाब सरकार के खिलाफ बोल दिया। वहीं उन्होंने बिना पोस्टमार्टम करवाए बेटे के शव का शनिवार को संस्कार कर दिया। एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि कार में बेहोशी के हालात में आकाश सैनी मिला था। जांच में उसके शरीर पर कोई इंजेक्शन जैसा कुछ सामने नहीं आया है। नशे के कारण मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पिता ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और कहा कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *