रांची | झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में विद्यापति दलान सामने छठ तालाब परिसर में होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यापति रचित भगवती वंदना जय जय भैरवि असुर भयाउनि व राष्ट्रगान के साथ हुई। महासचिव जयंत कुमार झा ने अतिथियों व सदस्यों का स्वागत किया। डॉ. प्रभाश चंद्र मिश्र, अमित कुमार, शिषा चौधरी व जयंत कुमार झा महासचिव झारखंड मैथिली मंच व अन्य ने विद्यापति चित्र पर अबीर-गुलाल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अबीर उड़ाकर होली मिलन की शुरुआत की। मैथिलानियों ने भी होली का आनंद लिया। इस दौरान फगुवा के गीत गाए गए। प्रो. आनंद कुमार ठाकुर, टीएन झा आदि कलाकारों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


